- Hindi News
- शिक्षा और मेहनत से अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें विद्यार्थी : महेंद्र
शिक्षा और मेहनत से अच्छा इंसान बनने का प्रयास करें विद्यार्थी : महेंद्र
कुरुक्षेत्र| महाराणाप्रताप पब्लिक स्कूल संस्थान शिक्षा समिति के मैनेजर एडवोकेट महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़-लिखकर और मेहनत करके अच्छा इंसान बनने का प्रयास करना चाहिए। वे स्कूल प्रांगण में वार्षिक पुरस्कार वितरण छात्रवृति समारोह में बोल रहे थे। प्रिंसिपल एनी फिलिप ने बताया कि वर्ष 2013-14 में 9.5 या इससे अधिक सीजीपीए पाने वाले पांचवी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को 600 रुपए प्रति विद्यार्थी, 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 1800 रुपए, 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों को 3250 रुपए प्रदान किए गए हैं। 11वीं कक्षा के 90 प्रतिशत या इससे अधिक सीजीपीए वाले विद्यार्थियों को 1800 रुपए, 80 से 90 प्रतिशत तक वाले बच्चों को 1200 रुपए, 75 से 80 प्रतिशत वाले विद्यार्थियों को 600 रुपए की राशि दी गई है। 227 विद्यार्थियों को करीब 3 लाख रुपए की छात्रवृति दी। इसके अलावा नर्सरी से एकादशी कक्षा तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल आने पर स्मृति चिन्ह, मिस एंड मास्टर नर्सरी रनर अप को भी सम्मानित किया गया है। इस मौके पर क्षत्रिय सभा के प्रधान राजेंद्र सिंह तंवर, ऊषा जिंदल आदि मौजूद थे।