- Hindi News
- आउटसोर्सिंग कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
आउटसोर्सिंग कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कुरुक्षेत्र|केयू आउटसोर्सिंगकर्मचारियों ने पिछले पांच महीने से वेतन मिलने पर केयू प्रशासन को बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। आउटसोर्सिंग यूनियन के प्रधान सुभाष चंद ने कहा कि 800 कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है, जिनमें सफाई कर्मी, माली और चपड़ासी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी कई बार प्रशासन को लिखित ज्ञापन सौंप चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिलवाया। सुभाष चंद ने कहा कि वेतन मिलने की समस्या को वे राज्यमंत्री से लेकर सीएम तक के सामने रख चुके हैं। इसके बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार, केयू प्रशासन और सरकार सभी आपस में मिले हुए हैं। इसी कारण सभी मिलकर कर्मचारियों का शोषण करने में जुटे हैं। अगर कर्मचारियों को जल्द से जल्द वेतन नहीं दिलवाया गया तो उन्हें मजबूरन बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।