पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिविल अस्पताल में ठप रही पेयजल सप्लाई बीमार के लिए बाहर से पानी लेने गए परिजन

सिविल अस्पताल में ठप रही पेयजल सप्लाई बीमार के लिए बाहर से पानी लेने गए परिजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौके पर नहीं मिला कोई भी अधिकारी

लोकस्वराज जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रघुबीर गर्ग का कहना है कि अस्पताल में पानी होने से लोगों को काफी दिक्कत सहनी पड़ी। इसके लिए जब वे अस्पताल के अधिकारियों से मिलने गए तो मौके पर कोई अधिकारी नहीं मिला। ताकी समस्या का समाधान कराया जा सकता।

पाइप खराब होने से बाधित सप्लाई

सिविलअस्पताल के आरएमओ डॉ. एस अरोड़ा का कहना है कि अस्पताल में पानी की टंकी का पाइप खराब होने के कारण जल सप्लाई बाधित रही। इसके कारण मरीजों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद तक पाइप को दुरुस्त किया गया।

कुरुक्षेत्र| एलएनजेपी अस्पताल में पानी किल्लत- मरीज बेहाल, अस्पताल के बाहर लगा वाटर कूलर दिखाते लोग।

कुरुक्षेत्र| सिविलअस्पताल में शनिवार को पानी सप्लाई ठप होने से दिन भर मरीजों को परेशानी हुई। वहीं अस्पताल स्टाफ को भी दिक्कत झेलनी पड़ी। पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। लोगों को बाहर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ी।

वहीं कुछ लोगों ने पानी की बोतलें खरीदकर काम चलाया। परिजन अपने साथ इलाज के लिए लाए मरीज को अस्पताल में छोड़कर पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे। वहीं लोग समस्या को लेकर अधिकारियों से मिलने पहुंचे तो मौके पर कोई भी अधिकारी नहीं मिला। अस्पताल कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों का फोन नंबर तक नहीं दिया गया। अस्पताल में लगे चारों वाटर कूलर पानी से खाली दिखे। वहीं शौचालय के लिए भी मरीजों को खासी दिक्कत हुई। ऐसे में तो पीने के लिए पानी था और ही साफ-सफाई के लिए। अस्पताल में बाधित हुई जल सप्लाई से लोगों में रोष था।

पैसोंके पानी से चलाया काम :सिविल अस्पताल में पानी व्यवस्था दुरुस्त होने के कारण मजबूरन लोगों को पानी पीने के लिए महंगी बोतलें खरीदनी पड़ी। दिन भर एक मरीज के लिए कम से कम दो से तीन बोतले लगीं। सिविल अस्पताल में कम पैसों में इलाज कराने आए मरीजों को पानी तक के लिए कीमत चुकानी पड़ी। अस्पताल आए कृष्ण वर्मा, जिले सिंह, भरत वधवा, अमन सैनी, रिंकू सक्सेना, गणेशा, कृष्ण जांगड़ा ने कहा कि सिविल अस्पताल में दिन भर सैकड़ों मरीज चेकअप के लिए आते हैं।