कुरुक्षेत्र| गांव किरमिच में एक महिला संग एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला ने बताया कि राजेश वासी किरमिच ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो उसे धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।