- Hindi News
- गुरुजंभेश्वर यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई दाखिले की तिथि
गुरुजंभेश्वर यूनिवर्सिटी ने बढ़ाई दाखिले की तिथि
कुरुक्षेत्र|गुरुजंभेश्वर यूनिवर्सिटीके दूरवर्ती कोर्सों में बिना लेट फीस दाखिले का एक और मौका दिया है। मोहन नगर स्थित एनआईएमटी संस्थान के निदेशक डॉ. आरएस ढांडा ने बताया कि हिसार यूनिवर्सिटी ने दाखिले की समय सीमा बढ़ा कर 30 सितंबर की है। यूनिवर्सिटी द्वारा एमसीए, बीबीए, बीएमसी और बीए के बाद एमबीए, एमकॉम, एमएमसी, एमएससी गणित कंप्यूटर साइंस, पीजीडीसीए, पीजीडीएम, पीजीडीआई कोर्स करवाए जा रहे हैं। जोकि यूजीसी, डीईसी एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त हैं। जिन्हें करने के बाद सरकारी और गैर सरकारी नौकरी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। गुरुजंभेश्वर यूनिवर्सिटी हरियाणा की एकमात्र यूनिवर्सिटी है जोकि सभी कोर्स स्टडी सेंटर के माध्यम से कराती है। जो विद्यार्थी कहीं कार्यरत हैं उनके लिए सायंकालीन सत्र और रविवारीय सत्र का भी विशेष प्रबंध है। विद्यार्थी किसी भी संस्थान में दाखिला लेने से पहले उस संस्थान के बारे में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर पूरी जानकारी लें। कईं संस्थान बिना यूनिवर्सिटी की मान्यता विद्यार्थियों को धोखे में रखते हैं। ढांडा ने बताया कि एनआईएमटी संस्थान में गुरुजंभेश्वर यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास और उनके पढ़ने के लिए किताबें आदि सभी संस्थान में ही मुहैया कराई जाती हैं।
°Áé·ð¤àæÙ ŒÜâ