- Hindi News
- ग्रुप कमांडर सोयन ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण
ग्रुप कमांडर सोयन ने किया एनसीसी कैंप का निरीक्षण
कुरुक्षेत्र |10 हरियाणा बटालियन एनसीसी कुरुक्षेत्र की ओर से बीपीआर कॉलेज में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर 130वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। मंगलवार को ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर जेएस सोयन ने इस कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऊर्जा का संरक्षण अति आवश्यक है। ऊर्जा के अन्य स्रोतों को अपनाकर ऊर्जा की बचत कर, जल-उर्जा, पवन-उर्जा सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करके केवल प्रकृति की रक्षा की जा सकती है, बल्कि संसाधनों को भी बचाया जा सकता है।
कहा कि व्यक्तित्व विकास और सामाजिक सेवा के द्वारा कैडेट्स में नेतृत्व के गुणों का विकास किया जाता है। मौके पर कैंप कमांडेंट कर्नल सतपाल सागवाल, उप-कैंप कमांडेंट ले. कर्नल जहीर अहमद खान, एनसीसी अधिकारी रणबीर सिंह, अंजु जून, रघुबीर सिंह, विपिन शर्मा, जयदीप मेहता, जी. सिंह, अमना कुमारी और सूबेदार मेजर राजेश ठाकुर सूबेदार सतपाल मौजूद थे।
बीपीआर कॉलेज कुरुक्षेत्र में ऊर्जा सरंक्षण दिवस के उपलक्ष्य में बीपीआर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेते १० हरियाणा बटालियन एनसीसी कैड्ेटस।