पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

शहीदी दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र |शहीदी दिवस पर एलीमेंट्री स्कूल हेडमास्टर एसोसिएशन ने मंगलवार को एलएनजेपी अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया। इसमें एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मलिक ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर की बीमारियां खत्म हो जाती हैं। रक्तदान करना बड़ा पुण्य का कार्य है। शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मलिक ने कहा कि शहीदी दिवस पर एसोसिएशन हर वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति जो 18-65 वर्ष का है साल में चार बार रक्तदान कर सकता है। शिविर में केयू के असिस्टेंट रजिस्ट्रार देवेंद्र सचदेवा, जसबीर सैनी, प्यारेलाल, स्वतंत्र कुमार, बलदेव सैनी, रमेश शर्मा, अमर सिंह, अनिल कुमार, रमेश कुमार, मनोज काठपाल, सोमपाल राणा, गजेंद्र शर्मा, लालमणि, दिनेश कुमार और संजय शमसपुर ने रक्तदान किया। अंत में सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिए गए।