भाजपा फिर से धरातल पर होगी : काका
लाडवा| लाडवासम्मान पार्टी के प्रत्याशी जतिंदर सिंह काका ने कहा कि भाजपा का भ्रम जल्द ही दूर हो जाएगा। बाहरी लोगों को टिकट देकर भाजपा ने अपना असली चेहरा भी दिखा दिया है।
अब जनता भाजपा को फिर से धरातल पर पहुंचाएगी। काका मंगलवार को उमरी आयोजित सभा में बोल रहे थे। कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रामबिलास शर्मा और सहप्रभारी अनिल जैन ने गलत आदमियों को टिकट बांटी हैं। हर जगह से बगावत हो रही है। जगह-जगह रामबिलास शर्मा के पुतले फूंके जा रहे हैं। इस तरह का माहौल आज तक कभी नहीं देखा था। लोस चुनाव में बीजेपी की जो हवा बनी थी, वह कभी की खत्म हो चुकी है। कहा ने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों के लिए एक हेल्पलाइन शुरू करेंगे। जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित तक राहत तुरंत पहुंचाई जाएगी। मौके पर जसबीर पाल, विजय खुराना, परमजीत सैनी, बसंत लाल, प्रेमचंद, दिलावर सिंह, चौधरी गुलाब सिंह, रामकुमार चौहान, चौधरी मेवा सिंह, पृथ्वी सैनी, लखन सिंह, रामदिया, किरण पाल, चौधरी मान सिंह, साहब सिंह, जिया लाल, जीवन गर्ग, रिंकू कश्यप, जगत राम सैनी, सांझी राम सैनी, जरनैल सैनी, जोगेंद्र सैनी, तरसेम सैनी, अमन और नीरज मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र| गांव उमरी में कार्यक्रम में मंचासीन जितेंद्र सिंह काका।