सेशन जज ने किया जेल का औचक निरीक्षण
जिलाविधिकसेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष और सेशन जज ललित बत्रा ने जिला कारावास का औचक निरीक्षण किया। सेशन जज ने कैदियों की समस्याएं सुनी।
जेल प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। ललित बत्रा ने कैदियों से व्यक्तिगत बातचीत कर खाने-पीने, रहने और वर्दी की जानकारी ली। कैदियों से अपील की अर्जी दाखिल करने बारे में भी पूछताछ की। इसके पश्चात सेशन जज ने बाकी तमाम बंदियों से भी व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। बंदियों से बेल की अर्जी डालने, स्वास्थ्य जेल में मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। बंदियों ने सेशन जज के सामने स्वास्थ्य की जांच करने, दूध की मात्रा बढ़ाने से संबंधित समस्याओं को रखा। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सुमित गर्ग, जेल अधीक्षक सुरेंद्र गोदारा और डीएसपी जेल देवीदयाल तंवर मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र| जिला जेल का निरीक्षण करते जिला एवं सत्र न्यायधीश ललित बत्रा।