- Hindi News
- जिले में खुलेंगे लीगल एड एंड स्पोर्ट्स सेंटर
जिले में खुलेंगे लीगल एड एंड स्पोर्ट्स सेंटर
कुरुक्षेत्र|जिला विधिकसेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सेशन जज ललित बतरा ने कहा कि लोगों को नि:शुल्क कानूनी राय मुहैया कराने कानूनी साक्षरता की अलख जगाने के लिए अब लीगल केयर एंड स्पोर्ट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। यह फैसला सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर सेंटर के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त त्रिमासिक बैठक में लिया गया। ललित बतरा और उपायुक्त निखिल गजराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में कुल 7 एजेंडों पर चर्चा की गई। सेशन जज बतरा ने बताया कि प्रशासन के सहयोग से कुरुक्षेत्र में लीगल केयर एंड स्पोर्ट सेंटर का कार्यालय बनाया जाएगा। यह सेंटर लघु सचिवालय और नगरपरिषद कार्यालय के अलावा अन्य जगहों पर भी बनाया जाएगा। इस सेंटर के लिए उन स्थानों का ही चयन किया गया है जहां पर लोग रोजमर्रा की समस्याओं या फिर कार्यों के लिए ज्यादा संख्या में आते हैं। एलएनजेपी अस्पताल और डीएसडब्लयूओ भी इन सेंटरों के लिए जगह उपलब्ध कराएगा। बैठक में विभिन्न विभागों को भेजे गए आवेदनों पत्रों की बराबर फीडबैक रिपोर्ट संबंधित विभाग द्वारा समय पर मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी शनिवार को पीएलवी और पैनल के अधिवक्ताओं को राज्य सरकार की विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी देंगे। इस बैठक में प्रशासन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्यों के बीच पिछली 27 मार्च 2014 की मीटिंग के एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस मौके पर सीजेएम सुमित गर्ग, डीएसपी सिटी नूपुर बिश्नोई, केबल बिन्द्रा, डिप्टी डीए सुरेश कुमार, एआईपीआरओ नरेंद्र सिंह डिप्टी सीएमओ एनके झांब अधिकारी मौजूद थे।