पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा

बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से काटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। गांव तिगरी खालसा में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की रविवार देर रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत में बुजुर्ग महिला के पोते मनजीत ने बताया कि उसकी दादी परवारी देवी रात को अपने कमरे में अकेली सोई हुई थी। जब वह तड़के तीन बजे उठा तो उसकी दादी के कमरे में खून पड़ा हुआ था। खून को देखकर उसने शोर मचाया।

शोर को सुनकर उसके परिजन और पड़ोसी इकट्ठे हो गए। इसके बाद हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। वहीं पुलिस ने कई लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ भी की।
जल्द सुलझेगी गुत्थी: थाना सदर थानेसर के एसएचओ विजय मलिक ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल हथियार को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारोपी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझा लेगी।

गांव में दहशत का माहौल: बुजुर्ग की हत्या को लेकर गांव में भी दहशत का माहौल है। प्रत्येक ग्रामीण की जुबान पर बुजुर्ग की हत्या की चर्चा है। ग्रामीणों ने कहा कि यह नृशंस हत्या है। इसके हत्यारों को पुलिस को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि एक बुजुर्ग महिला की इस तरह से हुई हत्या कई सवाल खड़े कर रही है।

- कई को लिया हिरासत में जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र| गांव तिगरी खालसा में बुजुर्ग की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन ग्रामीण।