पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थ्री व्हीलर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

थ्री व्हीलर की चपेट में आने से बच्चे की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र : गांव बाहरी में थ्री-व्हीलर की चपेट में आने से आठवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही कृष्णा गेट चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेजा। पुलिस को दी शिकायत में मृतक छात्र के पिता राजपाल ने बताया कि उसका लड़का मोहित उसके साथ बाल कटवाने के लिए सैलून पर जा रहा था। जब वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो तेज गति से रहे थ्री-व्हीलर ने उसके लड़के को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से उसके 14 वर्षीय लड़के मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने थ्री-व्हीलर चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। कृष्णा गेट पुलिस चौकी से एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि थ्री-व्हीलर चालक की तलाश की जा रही है।