पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|विधानसभा चुनावमें शांति बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क हो गई है। जिला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक आरोपी आशीश को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल एक जिंदा रौंद भी बरामद किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, सिपाही नरेश कुमार, प्रवीन कुमार और भजन सिंह की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मोहन नगर से आरोपी आशीश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद गिरफ्तारी आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।