- Hindi News
- चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करने पर 18 को नोटिस जारी
चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करने पर 18 को नोटिस जारी
जिलेमेंआदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना करने पर अब तक एमसीसी कमेटी की तरफ से 18 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 12 मामलों पर कार्रवाई हो चुकी है। जबकि 6 मामलों पर अभी जांच चल रही है।
भाजपाकांग्रेस प्रत्याशी को मिले नोटिस : लाडवाएरिया में गैर निर्धारित स्थानों पर फ्लैक्स, होर्डिंग और पेंटिंग करने पर भाजपा के पवन कुमार कांग्रेस की प्रत्याशी कैलाशो सैनी को नोटिस जारी किए हैं। लाडवा विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी एडीसी प्रभजोत सिंह ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी की तरफ से सिरसमा में दीवार पर 8 गुणा 15 साइज का फ्लैक्स, छलौंदी में स्कूल के सामने पार्टी का होर्डिंग, बड़शामी गांव में पोस्टर, बन रोड,मुस्तफाबाद रोड पर पार्टी के होर्डिंग लगाए हुए हैं। इसी लिए पवन सैनी को नोटिस भेज दो दिन में जवाब मांगा है। ऐसे ही कांग्रेस प्रत्याशी कैलाशो सैनी को भी नोटिस जारी किया है। उड़नदस्ते ने कैलाशो की तरफ से छलौंदी गांव के खेत में नलकूप की दीवार पर वॉल पेंटिंग, बीड़ मंगोली की मेन सड़क पर नलकूप की दीवार पर वॉल पेंटिंग, मुस्तफाबाद सड़क पर नलकूप की दीवार पर वॉल पेंटिंग पाई। कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस भेजा कि वे वाल पेंटिंग को जल्द से जल्द पुतवाएं।