चालक संग मारपीट का आरोपी पकड़ा
>हमले के चलते ऑटो चालकों ने की थी हड़ताल
कुरुक्षेत्र|कुछ दिनपहले ऑटो चालक पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथियों की तलाश में लगी है। बता दें कि इस हमले के विरोध में ऑटो चालकों ने आठ नौ दिसंबर को हड़ताल भी की थी।
नवीन वासी गांधी नगर ने बताया कि सात दिसंबर की रात को मोनी, राजू काली ने उस पर हमला किया। मारपीट कर उससे दो हजार रुपए भी छीने। मामले की जांच सीआईए प्रभारी दीपेंद्र सिंह, एसआई जगदीश चंद एएसआई विरेंद्र की टीम को सौंपी थी। पुलिस ने गुरबख्श उर्फ मौनी को इस मामले में पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।