विजय दिवस 16 को पंचायत भवन में
कुरुक्षेत्र| जिलाप्रशासन की तरफ से 16 दिसंबर को पंचायत भवन के सभागार में विजय दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि डीसी सीजी रजनीकांथन होंगे। जिला सैनिक बोर्ड कुरुक्षेत्र के सचिव आर सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए संबंधित महकमों के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर तैयारियां करने के लिए कहा गया है। यह कार्यक्रम 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे पंचायत भवन में शुरू होगा।