- Hindi News
- बीएलओ रविवार को देंगे बूथों पर ड्यूटी : राजकुमार
बीएलओ रविवार को देंगे बूथों पर ड्यूटी : राजकुमार
जिलाकेसभी बीएलओ रविवार 14 दिसंबर को अपने-अपने बूथों पर बैठकर मतदाता पहचान पत्र बनाएंगे। चुनाव तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा एक विशेष अभियान के तहत रविवार को बूथ स्तर पर मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम किया जाएगा। इसलिए सभी बीएलओ रविवार के दिन अपने-अपने बूथों पर तैनात रहेंगे। इस दौरान मतदाता पहचान पत्र बनाने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि रविवार को बूथों की चैकिंग करने के लिए अधिकारियों की डयूटी भी लगाई गई है। जो भी बीएलओ डयूटी से गैर हाजिर मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी। जिस व्यक्ति की आयु एक जनवरी 2015 को 18 वर्ष की हो चुकी है, वे अपना फोटोयुक्त पहचान पत्र जरूर बनवाएं।
इसके लिए प्रशासन ने बाकायदा एक शेड्यूल जारी किया है। उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर तक इलेक्ट्रो रोल्ज के लिए दावे आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। 14 दिसंबर को एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत सभी बीएलओ बूथों पर बैठकर नये पहचान पत्र बनाएंगे। 15 जनवरी को दावे आपत्तियों पर निर्णय लिया जाएगा। 20 जनवरी 2015 को फोटोयुक्त पहचान पत्र मतदाता सूची का डाटा अपडेट किया होगा, ताकि 21 जनवरी को अंतिम सूची तैयार की जा सके।