- Hindi News
- नंबर बढ़वाने के मामले में जांच कमेटी गठित
नंबर बढ़वाने के मामले में जांच कमेटी गठित
कुरुक्षेत्र|यूनिवर्सिटी कीरिवेल्युएशन ब्रांच में कार्यरत चपरासी को सस्पेंड करने के मामले में गुरुवार को केयू प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले को लेकर कुंटिया के पदाधिकारी गुरुवार को केयू परीक्षा शाखा के कंट्रोलर से मिले। केयू परीक्षा शाखा के कंट्रोलर ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई करने का अधिकार केयू वीसी का है। पूरे मामले की रिपोर्ट केयू वीसी को सौंपी गई है। गौरतलब है कि उक्त चपरासी द्वारा अधीक्षक पर विद्यार्थी के नंबर बढ़वाने का दबाव बनाया जा रहा था। इस पूरे मामले की मोबाइल रिकॉर्डिंग कर ली गई थी। जिसके आधार पर केयू प्रशासन ने बुधवार को उक्त चपरासी को सस्पेंड कर दिया था।
जांचकमेटी की गठित :केयू रजिस्ट्रारडॉ. कृष्ण चंद रल्हाण ने बताया कि इस मामले को लेकर केयू प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी है। सबूतों के आधार पर जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।