पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अन्नदान से मिलती है कष्टों से मुक्ति : शर्मा

अन्नदान से मिलती है कष्टों से मुक्ति : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|श्री द्वारकादास अन्नक्षेत्र चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्रह्मसरोवर के निकट वरदराज मंदिर में गुरुवार को साप्ताहिक भंडारा लगाया गया। इसमें श्री ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक शशि भूषण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भंडारे का शुभारंभ करने से पूर्व कुरुक्षेत्र वेद पाठशाला के आचार्य नरेश कौशिक ने अपने शिष्यों सहित मंत्रोच्चारण द्वारा विष्णुस्वरुप भगवान वरदराज की पूजा अर्चना की। मुख्यातिथि ने कहा कि श्रद्धापूर्वक अन्न दान करने से हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वरदराज मंदिर के प्रबंधक सुभाष शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभा वरिष्ठ उपप्रधान पवन शर्मा, नरेश ढुल, कुबेर मंदिर के पुजारी काशी राम, तरसेम शर्मा, ऋषभ वत्स, रघुवीर गर्ग, पारस धमीजा, अनमोल योगी मौजूद रहे।