पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी के जन्मदिन पर बांटा कुष्ठाश्रम में राशन

बेटी के जन्मदिन पर बांटा कुष्ठाश्रम में राशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|पंजाब हरियाणाउच्च न्यायालय के एडवोकेट अंकित गुप्ता ने अपनी बेटी आराध्या गुप्ता के पहले जन्मदिन पर रविवार को श्रीराम कुष्ठ आश्रम में मनाया। परिवार की ओर से कुष्ठ रोगियों को मिठाई और घरेलू राशन वितरित किया गया। श्रीकृष्ण श्रद्धा सहयोग समिति के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे अवसर पाश्चात्य संस्कृति के चलते केक काटकर मनाए जा रहे हैं। इसलिए परिवार ने बेटी का जन्मदिन कुष्ठ रोगियों के बीच मनाने का फैसला किया। कुष्ठ आश्रम के प्रधान साहब राम और उपप्रधान राम बाबू ने सहयोग के लिए गुप्ता परिवार का आभार जताया। राशन वितरण में सीमा गुप्ता, निशु गुप्ता, नैन्सी, जयप्रकाश गोयल, मोहिंद्र गोयल, खेमचंद, विपिन सैनी, सेवा सिंह, संत राम, सुखविंद्र, सतीश और सुशील मित्तल ने सहयोग दिया।