- Hindi News
- गीताद्वार की तरह होगा सब्जी मंडी का द्वार
गीताद्वार की तरह होगा सब्जी मंडी का द्वार
कुरुक्षेत्र| मुलतानसभा के पूर्व प्रधान राजेश अरोड़ा को सर्वसम्मति से नई सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन का प्रधान बनाया गया। रेलवे रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित मीटिंग में चुनाव हुआ। अरोड़ा ने कहा कि सब्जी मंडी की लंबित समस्याओं के निपटारे, व्यापारियों के हितों के लिए काम करेंगे। दुकानों के पीछे सड़क पक्की कराई जाएगी। मंडी में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। किसानों के बैठने के लिए विश्राम गृह बनवाने के लिए प्रशासन से मांग करेंगे।