पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आमजन में खुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। लंबी दूरी की कई गाड़ियों के ठहराव के बाद अब जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी कुरुक्षेत्र सातों दिन ब्रेक लगाकर ही गुजरेगी। रेलवे द्वारा चलाई गई इस नई ट्रेन से धर्मनगरी का जयपुर से सीधा संपर्क होगा। जबकि कुरुक्षेत्र से कैथल के बीच पहली एक्सप्रेस गाड़ी दौड़ेगी। जयपुर से चलने वाली यह गाड़ी 16 सितंबर को रात 2: 20 बजे धर्मनगरी पहुंचेगी।

जबकि चंडीगढ़ से वापसी करते समय दोपहर को भी 2: 20 पर ही स्टेशन ठहरेगी। नई गाड़ी के ठहराव से कुरुक्षेत्र वासियों को कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक जयपुर जाने के लिए सीधे एक्सप्रेस रेलगाड़ी मिल सकेगी। इस रूट पर एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर शहरवासी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
अभी तक कुरुक्षेत्र से कैथल के लिए कोई एक्सप्रेस ट्रेन नहीं थी। लोगों को पेसेंजर में ही सफर करना पड़ता था। जोकि दोपहर को 12:30 के बाद सीधे शाम को 6:15 पर थी। लेकिन अब दिन के समय दोपहर में 2:20 बजे कैथल के लिए गाड़ी मिल सकेगी। जोकि आधा घंटा स्टेशन पर रुककर 2:50 बजे यहां से रवाना होगी।
इससे दैनिक यात्रियों को काफी फायदा होगा। पेसेंजर गाड़ी में कैथल पहुंचने में लोगों को काफी समय लगता था, लेकिन पेसेंजर गाड़ी से कम समय में कैथल पहुंच सकेंगे। चंडीगढ़ से चलकर यह गाड़ी अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, अलवर, बांधीपुई होते हुए सीधे जयपुर पहुंचेगी।
आमजन में खुशी
- पहले जयपुर के लिए सिर्फ एक ट्रेन हफ्ते में 3 दिन गरीब रथ थी
- कल रात 2:20 पर पहुंचेगी धर्मनगरी, यात्री गाड़ी नंबर 19717 अप और डाउन 19718 से रोज कर सकेंगे यात्रा
- रोहतक पहुंचना हुआ आसान
कुरुक्षेत्रसे रोहतक के लिए भी लोगों को अब पानीपत नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि सीधे ही कुरुक्षेत्र से रोहतक जा सकेंगे। इससे पहले दिन में सिर्फ एक ही गाड़ी हिमालय क्वीन सीधे रोहतक जाती थी जोकि देर शाम 7:15 पर थी। जोकि करीब 10 बजे रोहतक पहुंचाती थी। लेकिन अब दिन के समय भी ढाई बजे गाड़ी होने से करीब साढ़े पांच बजे तक रोहतक पहुंचा जा सकेगा।
सीधी ट्रेन से यात्रियों को मिलेगी राहत
समाजसेवा संघ के अध्यक्ष अमर सिंह धीमान का कहना है कि जयपुर-चंडीगढ़ के बीच नई ट्रेन चलने से कुरुक्षेत्र के यात्रियों को काफी फायदा होगा। जहां एक तरफ कैथल, नरवाना, रोहतक के लिए सीधी एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी। वहीं जयपुर जाना भी आसान होगा। उन्होंने कहा कि अभी कई ऐसी गाड़ियां हैं जोकि कुरुक्षेत्र रुककर जानी चाहिए। इसलिए संघ निरंतर रेलवे अधिकारियों से मांग कर रहे हैं।
आम जनता के लिए चलेगी जयपुर की ट्रेन
जयपुर-चंडीगढ़नई रेलगाड़ी चलने से आम जनता को जयपुर जाना आसान हो जाएगा। अभी तक जयपुर के लिए सिर्फ गरीब रथ ही चलती थी जोकि एसी ट्रेन है। इसमें आम आदमी के लिए सफर करना मुश्किल था। लोगों को अम्बाला या फिर दिल्ली से जयपुर के लिए ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। लेकिन अब एक्सप्रेस ट्रेन चलने से सभी वर्ग के लोग इसमें सफर कर सकेंगे। इसमें प्रत्येक श्रेणी का डिब्बा होगा। वहीं जयपुर के लिए भी लोगों को गाड़ी बदलकर जाना पड़ता था, अब यह परेशानी नहीं होगी। जबकि गरीब रथ रात को 10: 30 पर चलती थी, लेकिन अब दोपहर को भी जयपुर जाना आसान होगा।

पहले 18 एक्सप्रेस ट्रेनों का था ठहराव
जयपुरसे चंडीगढ़ के ठहराव से कुरुक्षेत्र में रुकने वाली गाड़ियों की संख्या 18 से बढ़कर 19 हो जाएगी। इस गाड़ी का नंबर जयपुर से आते समय 19717 और चंडीगढ़ से वापसी के समय 19718 होगा। अभी तक अप और डाउन में रुकने वाली गाड़ियों में झेलम एक्सप्रेस, हिमालय एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, शाने पंजाब, पश्चिम एक्सप्रेस, दिल्ली अमृतसर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस मूरी एक्सप्रेस आदि शामिल हैं। जोकि अप और डाउन ठहर कर जाती हैं।
16 सितंबर से चलेगी नई रेलगाड़ी
स्टेशनअधीक्षक मंगलदास का कहना है कि 16 सितंबर से जयपुर से चंडीगढ़ के बीच इंटरसिटी नामक नई ट्रेन चलेगी। यह कुरुक्षेत्र से वाया कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक और रेवाड़ी होते हुए सीधे जयपुर पहुंचेगी।
जयपुर-चंडीगढ़ होगी कैथल की पहली कुरुक्षेत्र रुकने वाली 19वीं एक्सप्रेस ट्रेन
-चंडीगढ़ से जयपुर जाते वक्त दोपहर 2:20 पर ही मिलेगी ट्रेन
- आधा घंटा रुककर 2:50 बजे रवाना होगी।