पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू हॉस्टल में मारपीट के आरोप में आठ पर केस दर्ज

केयू हॉस्टल में मारपीट के आरोप में आठ पर केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीके नरहरि हॉस्टल में शुक्रवार रात को हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने घायलों की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में घायल महावीर और प्रदीप ने बताया कि उनके साथ पुरानी रंजिश के चलते रामशरण, अजय, काला, रणदीप, विक्की, विषदेश, नवीश और प्रदीप ने अपने साथियों के साथ मारपीट की। इसमें वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गौरतलब है कि नरहरि हॉस्टल में शुक्रवार को कई युवकों ने मिलकर हॉस्टल में छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। इसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया था। थर्ड गेट पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों के बयान के आधार पर आठ युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

केयू प्रशासन भी इस हमले के आरोपियों की पहचान करने के लिए हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटा हुआ है। ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। केयू चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि केयू हॉस्टलों में शांति व्यवस्था को बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।