- Hindi News
- किसानों को मिलकर लूट रहे सरकार और व्यापारी : सिंह
किसानों को मिलकर लूट रहे सरकार और व्यापारी : सिंह
कुरुक्षेत्र| अनाजमंडीमें बारीक धान का रेट एक हजार रुपए तक गिरने पर किसानों में दिनोंदिन गुस्सा बढ़ रहा है। अब अखिल भारतीय किसान सभा ने भी इसकी निंदा की। सभा के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार और आढ़तियों की मिलीभगत के कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। जब किसान द्वारा धान बेचने की बारी आती है तो हमेशा की तरह धान के भाव गिर जाते हैं। जब यह धान आढ़ती खरीद लेते हैं तो एकाएक इनके भाव आसमान छूने लगते हैं। यह सब सरकार और आढ़तियों की चाल की वजह से होता है।