पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग

सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने बिखेरे रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| सेठहरिबक्श लोहिया जयराम महिला गर्ल्स पॉलिटेक्निक कॉलेज लोहार माजरा में शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में डॉ. प्रतिभा ने शिरकत की। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। इस दौरान छात्राएंं हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी और पाश्चात्य धुनों पर जमकर थिरकी। इसके अलावा छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से कन्या भ्रूण-हत्या और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। डॉ. प्रतिभा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। सोलो डांस में प्रीति ने पहला, कीर्ति ने दूसरा और लवलीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप डांस में पूजा और स्वाति ने पहले और हेमा कीर्ति ने दूसरे स्थान पर कब्जा किया।

जयराम गल्र्स पॉलीटेक्निक कॉलेज में लघु नाटिका का मंचन करते कलाकार।