- Hindi News
- मस्तिष्क पर प्रभाव डालती है एलजाइमर : डॉ. शर्मा
मस्तिष्क पर प्रभाव डालती है एलजाइमर : डॉ. शर्मा
कुरुक्षेत्र |कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के समाज कार्य विभाग की ओर से शनिवार को अलजाइमर बीमारी के प्रभावों पर चर्चा के लिए कार्यक्रम किया गया।
इसमें मनोचिकित्सक डॉ. रक्षपाल शर्मा ने कहा कि अलजाइमर बीमारी विस्मृति का एक मुख्य कारक है। यह एक शारीरिक बीमारी है जो सीधे मनुष्य के मस्तिष्क पर प्रभाव डालती है। उन्होंने कहा कि इसके कारण पारिवारिक रिश्तों में कलह पैदा होती है। यह बीमारी सबसे ज्यादा उम्रदराज लोगों को प्रभावित करती है। डॉ. शर्मा ने इस बीमारी की पहचान के तरीके भी बताए। मनोविज्ञान विभाग के प्रो. उमेद सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सितंबर को वर्ल्ड अलजाइमर महीने के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने इस बीमारी के प्रभावों पर भी चर्चा की। समाज कार्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. सीपी सिंह ने अलजाइमर के साथ-साथ समाज कार्यों के बारे में भी बताया। उन्होंने इस रोग से पीड़ित लोगों के बचाव पर भी चर्चा की। इस अवसर पर प्रो. दर्शन सिंह, प्रो. आरके भारद्वाज, आरके यादव, वनिता ढींगड़ा, साक्षी दुग्गल और कुलविंद्र सिंह उपस्थित थे।