- Hindi News
- भीम सैनी होंगे माकपा के लाडवा से प्रत्याशी
भीम सैनी होंगे माकपा के लाडवा से प्रत्याशी
कुरुक्षेत्र |मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विस चुनावों के लिए जिला सचिव भीम सिंह सैनी को लाडवा में प्रत्याशी बनाया है। सैनी ने बताया कि पार्टी कांग्रेस को हटाओ, भाजपा को हराओ, मौका परस्तों को नकारो माकपा-वामपंथ को विधानसभा में भेजो नारे के साथ चुनाव लड़ेगी। उनके साथ पार्टी जिला कमेटी सदस्य महावीर दहिया, अमन सैनी, पवन कुमार, प्रताप सिंह, राजकुमार और रामकुमार मौजूद थे। इस अवसर पर पार्टी ने अपने चुनाव घोषणा पत्र जन-संकल्प भी जारी किया। घोषणा पत्र में पार्टी ने लाडवा में स्कूली शिक्षा को मजबूत, सरकारी कॉलेज खोलने, युवाओं को रोजगार बात की।