पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेंदुए के कंकाल काकड़ खाल संग पकड़ा आरोपी कोर्ट में पेश

तेंदुए के कंकाल काकड़ खाल संग पकड़ा आरोपी कोर्ट में पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|वन्य प्राणीविभाग पंचकूला की टीम ने तेंदुए के कंकाल और काकड़ (बार्किंग डीयर) संग पकड़े आरोपी को शनिवार को कुरुक्षेत्र स्थित विशेष पर्यावरण अदालत में पेश किया।

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा है। वहीं उसके दो अन्य साथियों की तलाश में टीम लगी है। वन्य प्राणी विभाग पंचकूला के निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि विभाग को सूचना मिली कि थूई निवासी गुरदयाल सिंह, भीमसेन और गांव गोहाई वासी कर्म सिंह ने एक तेंदुए को मारा और उसकी खाल उतार कर बेची है। जिस पर विभागीय टीम ने गुरदयाल सिंह के यहां छापा मारा। उसके घर से तेंदुए का कंकाल बरामद हुआ। वहीं टीम को काकड़ की खाल भी मिली। गुरदयाल ने पूछताछ में माना कि वह और उसके साथी थूई के जंगल से काकड़ को पकड़ने के लिए फंदे लगाते थे। इस फंदे में एक तेंदुआ फंस गया। इसकी खाल को उन्होंने बेच दी। जिस पर आरोपी गुरदयाल, कर्म सिंह भीमसेन के खिलाफ वाइल्ड लाइफ एक्ट 1972 के तहत केस दर्ज किया। भीमसेन कर्म सिंह फरार हैं। गुरदयाल को लेकर टीम कुरुक्षेत्र की विशेष पर्यावरण अदालत में पेश करने पहुंची। विशेष पर्यावरण अदालत के रीडर नरेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुधीर परमार ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। वन्य प्राणी निरीक्षक जसबीर सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।