डॉ. नरेंद्र बने बॉटनी विभाग के अध्यक्ष
कुरुक्षेत्र|कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीके वीसी डॉ. डीडीएस संधू ने बोटनी विभाग के प्रो. नरेंद्र सिंह को तीन वर्ष के लिए विभागाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे अगले तीन वर्षों तक विभागाध्यक्ष रहेंगे। शैक्षणिक शाखा की ओर से जारी निर्देशानुसार वे केयू की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य के साथ-साथ विभाग की बोर्ड ऑफ स्टडीज के चेयरपर्सन भी होंगे।