स्मैक रखने पर दो दोषियों को एक साल कैद
कुरुक्षेत्र|स्मैक केसाथ पकड़े दो युवकों को कोर्ट ने दोषी मानते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई। दोनों पर 20 हजार रुपए जुर्माना लगाया। अपराध शाखा दो 24 अक्टूबर 2012 को टी प्वाइंट बिशनगढ़ से विशु और पंकज निवासी कुरुक्षेत्र को दस ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। जांच के बाद एक महिला को भी इस मामले में पकड़ा।
राम कुमार सहायक न्यायवादी ने बताया कि तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस विचाराधीन था। कोर्ट ने दोनों को दोषी मानते हुए एक साल कैद 20 हजार रुपए जुर्माना अदा करने की सजा दी। जुर्माना देने पर एक माह अतिरिक्त कैद काटनी होगी।