पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संदिग्ध हालात में जोहड़ में डूबने से महिला की मौत

संदिग्ध हालात में जोहड़ में डूबने से महिला की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

कुरुक्षेत्र|दयालपुर गांवमें बीती रात संदिग्ध हालात में जोहड़ में डूबने से 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सुबह चार बजे परिजनों ने महिला का शव जोहड़ में देखा। सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंचे। मायके वालों ने शंका जताई कि उसकी हत्या कर शव जोहड़ में फेंका गया। पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की शिनाख्त गांव दयालपुर वासी 32 वर्षीय बीना देवी के तौर पर हुई है।

मृतका के पति सतपाल ने बताया कि वह दिहाड़ी-मजूदरी कर घर चला रहा है। बताया कि बीती रात वह अपने तीन बच्चों और प|ी के साथ कमरे में सोया था। कहा कि अल सुबह चार बजे साथ सो रहे अपने आठ माह के बेटे के रोने की आवाज सुनकर वह उठा तो देखा बीना अपने बिस्तर पर नहीं थी। पहले उसे लगा शौच के लिए बाहर गई होगी। लेकिन काफी देर होने के बाद नहीं लौटी तो वह उसे देखने बाहर निकला। घर के साथ ही जोहड़ है। बाहर जाकर देखा, बीना जोहड़ में मिली। उसका आधा शरीर बाहर और मुंह से लेकर धड़ तक जोहड़ में औंधे मुंह पड़ी थी। उसने तुरंत परिजनों को उठाया। उन सबने मिलकर उसे बाहर निकाल अस्तपाल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सतपाल ने बताया वीना मिरगी की बीमारी से पीड़ित थी। चलते फिरते अक्सर उसे मिरर्गी का दौरा पड़ जाता था। उसका इलाज भी चल रहा था। वहीं सूचना पर मृतका के मायके वाले भी घर पहुंच गए। मृतका के भाई संदीप ने कहा, उन्हें अपनी बहन की इस तरह मौत पर विश्वास नहीं हो रहा। कहा हो सकता है कि उसकी बहन को प्लानिंग के तहत मारकर जोहड़ में फेंका गया हो।

खबरें और भी हैं...