पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर्ड डाटाबेस कार्य 29 तक करें पूरा : कुंडू

राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर्ड डाटाबेस कार्य 29 तक करें पूरा : कुंडू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|एसडीएम सतबीरकुुंडू ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर्ड डाटाबेस में आधार संख्यांक को डालने संबंधित कार्य एक फरवरी से शुरू किया है। जिसे 29 फरवरी तक पूरा किया जाएगा।

वे मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उपमंडल के अंतर्गत सामान्य तौर पर रहने वाले सभी व्यक्तियों से संबंधित जानकारी घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा एकत्रित की जाएगी। इस कार्य के लिए प्रत्येक नगरपालिका नगर परिषद में प्रशिक्षण भी दिया गया है। इसका बाकायदा एक शेड्यूल तैयार किया गया है। शेड्यूल के अनुसार नगर परिषद थानेसर में 279 भाग होंगे।

उन्होंने कहा कि तहसील थानेसर को 861 भागों में बांटा गया है। इसके लिए 10 फरवरी को भी पंचायत भवन में सुबह 9 बजे दोपहर 2 बजे प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार ईश्वर, जिला सांख्यिकीय अधिकारी लक्की अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कुरुक्षेत्र| लघुसचिवालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में विचार रखते एसडीएम सतबीर सिंह कुंडू।

खबरें और भी हैं...