द्रोणाचार्य स्टेडियम में मैराथन दौड़ आज
कुरुक्षेत्र| जिलाखेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ से वसंत पंचमी पर 12 फरवरी को सुबह सात बजकर 30 मिनट पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन दौड़ में विभिन्न शिक्षा संस्थानों के विद्यार्थी खिलाड़ी भाग लेंगे। डीएसओ ऊषा राजपाल ने बताया कि मैराथन दौड़ में शामिल होने वाले विद्यार्थी खिलाड़ी द्रोणाचार्य स्टेडियम से जिंदल चौक होते हुए जिमखाना क्लब, सर्किट हाऊस, शहीद उधम सिंह चौक से द्रोणाचार्य स्टेडियम पहुंचेंगे।