स्वास्थ्य विभाग का नेत्र जांच आपरेशन शिविर 15 को
कुरुक्षेत्र| सिविलसर्जन डॉ. एसके नैन ने बताया कि स्थानीय लोक नायक जय प्रकाश नागरिक अस्पताल कुरुक्षेत्र में 15 फरवरी को विशाल नेत्र जांच एवं आपरेशन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में जिले के अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा नेत्र रोग से पीड़ित व्यक्तियों की मशीनों से जांच करके उनका निशुल्क इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार उनकी टीम द्वारा आंखों के आप्रेशन किए जाएंगे तथा दवा भी नि:शुल्क वितरित की जाएंगी।