केयू के 18 विद्यार्थियों का हुआ बैंक में चयन
कुरुक्षेत्र|कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालयके प्रबंधन अध्ययन संस्थान और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के 18 विद्यार्थियों का चयन आईसीआईसीआई बैंक में सहायक प्रबंधक के रूप में हुआ। प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक के वरिष्ठ मानव संस्थान के मैनेजर सत्यम जून और क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव सैनी ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। एमबीए के 81 विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा ली गई। ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर सभी छात्रों की सामूहिक परिचर्चा करवाई गई। सामूहिक परिचर्चा में सफल विद्यार्थियों का व्यक्तिगत साक्षात्कार बैंक के अधिकारियों ने लिया। जिसके बाद 18 विद्यार्थियों का चयन बैंक के सहायक प्रबंधक के रूप में किया गया।