- Hindi News
- राष्ट्रवाद सभी समस्याओं का समाधान : श्रीनिवास
राष्ट्रवाद सभी समस्याओं का समाधान : श्रीनिवास
गीता निकेतन आवासीय स्कूल में एबीवीपी के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
कुरुक्षेत्र|अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रवाद सभी समस्याओं का समाधान है। पूरे देश में इस समय राष्ट्रवाद की बयार बह रही है। वे रविवार को गीता निकेतन आवासीय स्कूल में आयोजित एबीवीपी के नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। श्रीनिवास ने कहा कि एबीवीपी देश का नहीं बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन गया है। वर्तमान में छात्र एबीवीपी के साथ जुड़कर आतंकवाद और नक्सलवाद जैसी समस्याओं पर अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। विश्व गुरु कहलाने वाला भारत किसी कारणवश पिछड़ गया था लेकिन अब फिर यह विश्व गुरु बनने की राह पर है।
छात्र शक्ति संवेदनशील
प्रो.रंजना ने कहा कि छात्र शक्ति संवेदनशील है, जिसे परखना, जांचना और व्यवहार में लाना जरूरी है। छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति का रूप तभी धारण कर सकती है, जब वो संस्कारित हों। इस दौरान छात्रों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर एबीवीपी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. घनश्याम वत्स, प्रदेश मंत्री कुलदीप यादव, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, डॉ. अमित कंबोज, नवनीत और राजीव शर्मा मौजूद थे।
कुरुक्षेत्र| अभिनंदनसमारोह में मंचासीन राष्ट्रीय संगठन सचिव श्रीनिवास अन्य।