पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक करोड़ की धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज

एक करोड़ की धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र|बिजली बोर्डकुरुक्षेत्र के साथ एक करोड़ 27 लाख 82 हजार 769 रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में एसडीओ परमजीत सिंह ने बताया कि एसएस कपूर, एएस कपूर और जीएस कपूर मैसर्स जीटको ओवरसीज प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के साथ बिजली निगम का कांट्रेक्ट था।

इसके तहत कंपनी को बिजली का सामान निगम को सप्लाई करना होता था। परमजीत ने बताया कि उक्त फर्म ने पैसे लेने के बावजूद कम सामान की सप्लाई दी। तीनों आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी की और विभाग को एक करोड़ 27 लाख 82 हजार 769 रुपए की चपत लगाई। जिसपर फर्म के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कराया है।