बिजली खराब होने से शहरवासी परेशान
कुरुक्षेत्र|खराब मौसमके चलते बिजली सप्लाई बाधित होने से शहरवासी शनिवार और रविवार को परेशान रहे। सौदागरण मोहल्ला वासी पदम धीमान, सतीश शर्मा, कृष्ण, संजीव, रोहित और अनिल प्रजापति ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे के बाद से ही बिजली नहीं आई, जिसके चलते रात तक इनवर्टर भी जवाब दे गए। मोमबत्ती और मोबाइल टॉर्च जलाकर लोगों ने खाना बनाया। शहरवासियों ने बताया कि उन्होंने बिजली खराब होने की शिकायत भी दर्ज कराई। इसके बावजूद समस्या का हल नहीं हुआ। वार्ड वासियों ने कहा कि अगर रविवार रात तक बिजली की सप्लाई नहीं आई तो सोमवार को उन्हें प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।