बीड़ मथाना से गैर हाजिर मिले बीएलओ
सीटीएमगगनदीपसिंह ने रविवार को कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीड़ मथाना गांव से दो बीएलओ गैर हाजिर मिले। सिंह ने कहा कि बूथों से गैर हाजिर रहने वाले बीएलओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगी। सीटीएम ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सीजी रजनीकांथन के निर्देशानुसार जिला के सभी बूथों पर फोटो युक्त पहचान पत्र बनाने का काम रविवार को भी किया गया।
रविवार को बाबैन, टाटका, टाटकी, सिरसमा, शादीपुर, लाडवा, उमरी, मुकुरपुर, बीड़ मथाना, बरगट, खैरा-खैरी और मथाना के बूथों का निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान बीड़ मथाना के दो बूथों से बीएलओ गैर हाजिर मिले। उन्होंने कहा कि गैर हाजिर बीएलओ के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार राजकुमार भी मौजूद थे।