कुरुक्षेत्र| जिला पुलिस की अपराध शाखा ने अवैध शराब की तस्करी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी दीपेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र, एएसआई कृपाल सिंह, हवलदार राजेश कुमार और सिपाही नरेश कुमार विजय कुमार की पुलिस टीम को सूचना मिली की चंद राय, मुकेश राय, मुन्ना यादव नरेंद्र सिगंला शराब ठेकेदार चंडीगढ मिलकर अवैध रूप से चंडीगढ़ से ले जाकर बिहार यूपी में शराब की तस्करी करते हैं।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर प्रतापगढ़ मोड़ जीटी रोड से एक कैंटर को रोककर चैक किया। जांच के दौरान कैंटर से 300 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेग और इंपीरयल ब्लू की 300 पेटी बरामद की। इसके अलावा कैंटर से 40 बोरी आलू की भी बरामद की। दो आरोपियों चंदन यादव निवासी सारंगपुर बिहार हाल निवासी विकास नगर चंडीगढ़ और मुन्ना यादव निवासी डूमराव जिला बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया। मामले के दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
(कुरुक्षेत्र| पकड़ी गई अवैध शराब।)