कुरुक्षेत्र| जिला पुलिस ने शहर से नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत दो महिलाओं सहित तीन को 20 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं टवेरा गाड़ी को भी कब्जे में लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा एक प्रभारी के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र, एएसआई दलजीत सिंह, धर्मबीर सिंह और सिपाही नवदीप सिंह महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से गुप्त सूचना के आधार पर उमरी रोड पर एक गाड़ी को रोककर चेक किया। गाड़ी से दो महिलाओं को 20 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ पर महिलाओं ने अपने नाम प्रेमो बीरो निवासी इंद्रा कॉलोनी नजदीक पारस सिनेमा बताए।
आरोपी गाड़ी चालक रामपाल निवासी बड़थल जिला करनाल को भी गाड़ी सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ पर आरोपियों ने माना कि वे दिल्ली से लाकर गांजा की सप्लाई करती हैं और यह गांजा भी दिल्ली से लेकर आई थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाओं चालक रामपाल को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
(कुरुक्षेत्र| दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार।)