पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता शुरू

राज्य स्तरीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को राज्य स्तरीय पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा, रामपाल शर्मा और समाजसेवी संदीप टेका थे। जलेश शर्मा ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में बड़ा महत्व है।
एसोसिएशन के जिला महासचिव अलंकार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 15 जिलों रोहतक, पलवल, भिवानी, करनाल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, कैथल, हिसार, अंबाला, यमुनानगर, फतेहाबाद, सिरसा, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, जींद और गुड़गांव के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इनमें 25 लड़कियां और 25 विकलांग खिलाड़ी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहला दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप के लिए चुने जाएंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सुरेश मोगा, नवाब सिंह खालसा, श्वेता ढांडा निभाएंगे। इस अवसर पर रविंद्र हुड्डा, विशाल मोदगिल, नरेंद्र सिंह, दिलावर सैनी, रजनीश शर्मा, रवनीत कक्कड़ और गौरव अरोड़ा मौजूद थे।

(कुरुक्षेत्र | ब्राह्मण धर्मशाला में पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता में जोर-आजमाइश करते खिलाड़ी।)