पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद के बयान के विरोध में सड़क पर उतरे कर्मचारी

सांसद के बयान के विरोध में सड़क पर उतरे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र। सांसद राजकुमार सैनी के विवादित बयान पक्के कर्मचारियों को कच्चा कर देने से देश की तरक्की होगी के खिलाफ रविवार को सैकड़ों कर्मचारी सड़क पर उतरे और सांसद निवास का घेराव किया। हालांकि सांसद निवास पर नहीं मिले, लेकिन उनके पीए महेंद्र सिंह ने ज्ञापन लिया और उनकी मांग सांसद तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सांसद से बयान वापस लेने की मांग कर रहे कर्मचारियों ने मौसम खराब होने के बावजूद शहर में जुलूस निकाला और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की। नए बस स्टैंड से शुरू होकर कर्मचारी स्लोगन पट्टिकाएं लेकर सांसद निवास पर पहुंचे।

कर्मचारियों का गुस्सा देख पुलिस कर्मचारी पहले से ही सांसद निवास को घेरे खड़े थे। उन्होंने कर्मचारियों को बाहर ही रोक लिया। प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के प्रदेश महासचिव विरेंद्र सिंह धनखड़ ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने घोषणा पत्र में कर्मचारियों से बहुत से वादे किए थे। लेकिन अब वे कर्मचारी विरोधी बयान देने में लगे हैं।

सरकार को दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम : विरेंद्र सिंह धनखड़ ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने एक सप्ताह में विवादित बयान और कर्मचारियों की मांगों को लेकर महासंघ के पदाधिकारियों से बातचीत नहीं की तो महासंघ आगामी बैठक में आंदोलन की रणनीति तय करेगा। अभी तक कुरुक्षेत्र में चला यह प्रदर्शन जल्द ही पूरे प्रदेश में भी हो फैल सकता है।

इन कर्मचारियों ने घेराव में लिया हिस्सा : सांसद निवास पर हुए घेराव में मुख्य रूप से महासंघ के प्रदेश उपप्रधान राजपाल गुंसर, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, मुख्य संगठनकर्ता कुलभूषण शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रीचंद सैनी, जिला सचिव अमरीक सिंह चट्ठा, जिला चेयरमैन राम कुमार धीमान, रोडवेज डिपो प्रधान प्रेम सिंह बेरथली, सचिव प्रेम कुमार, कृष्ण चौहान, राजेश गोयल, यमुनानगर से अशोक शर्मा, रोहतक से जोगिंद्र बलहारा, बिजेंद्र गुलिया, कैथल से हाकम सिंह, सतपाल, करनाल से गुरनाम सिंह, प्रेम सिंह राणा, बलजीत शर्मा, रजनीश कंबोज, नरेंद्र धीमान शामिल थे।

(कुरुक्षेत्र| सांसद के बयान को लेकर रोष मार्च निकालते हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्य।)