इधर, मंत्री की घोषणा का हुआ स्वागत
आॅल हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने नए बस स्टैंड पर की बैठक
भास्करन्यूज|कुरुक्षेत्र
प्रदेशसरकारके कर्मचारी कहीं सांसद के विवादित बयान का विरोध कर रहे हैं तो वहीं परिवहन मंत्री की घोषणा का स्वागत हो रहा है। कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा पक्के कर्मचारियों को कच्चा करने से देश की तरक्की होने संबंधी बयान पर कर्मचारियों ने विरोध जताया, जिसके चलते कर्मचारियों ने उनके निवास पर धरना प्रदर्शन भी किया।
वहीं परिवहन मंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा परिवहन विभाग का निजीकरण करने संबंधी घोषणा का कर्मचारियों ने स्वागत किया। इसके चलते शनिवार को आॅल हरियाणा रोडवेज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने नए बस स्टैंड पर आपात बैठक कर मंत्री के बयान का स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से डिपो प्रधान अरुण आत्रेय और राजकुमार शर्मा ने की। वहीं मंच संचालन सचिव मायाराम उनियाल ने किया। अरुण आत्रेय ने कहा कि कर्मचारी यूनियन लंबे समय से प्राइवेट परमिटों का विरोध कर रही थी। इसके चलते कई बार हड़ताल भी हुई। लेकिन परिवहन मंत्री ने सरकार की स्थिति स्पष्ट करते हुए निजीकरण करने का जो फैसला लिया है वह सराहनीय है। उन्होंने परिवहन मंत्री से गुहार लगाई कि वे जल्द ही कार्यशाला में तकनीकी कर्मचारियों की भर्ती करे, ताकि रोडवेज का काम सुचारू ढंग से चल सके। इस मौके पर रामचंद्र शर्मा, रमेश कुमार, सुरेंद्र शर्मा, मायाराम, नरेंद्र पांचाल, लाजपत राय, बहादुर सिंह, राम सिंह, महेंद्र घराड़सी, कंवलजीत, राजबीर, अमरजीत, नरेंद्र शर्मा और सतीश कुमार उपस्थित थे।
कुरुक्षेत्र| बसस्टैंड पर मांगों को लेकर बैठक करते ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के सदस्य।