- Hindi News
- विज्ञान का दुरुपयोग कर रहा इंसान : शर्मा
विज्ञान का दुरुपयोग कर रहा इंसान : शर्मा
कुरुक्षेत्र|सेंट जॉनएंबुलेंस इंडिया हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की ओर से पंजाबी धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को विज्ञान के दुरुपयोग के बारे में बताया। शिविर निदेशक आरसी शर्मा ने कहा कि जहां आज विज्ञान की उन्नति ने मानव के जीवन को नई दिशा विकास की राह दी है। वहीं मानव ने अपने स्वार्थ के चलते इसका दुरुपयोग किया और अपने जीवन को आपदा और दुर्घटनाओं का शिकार बना दिया है। शिविर में राज्य प्रशिक्षण पर्यवेक्षक संजीव धीमान ने प्रतिभागियों को डम्मी पर अभ्यास कराय और मरहम पट्टियों की जानकारी दी। रोहतक से रिसोर्स पर्सन आरपी सैनी ने प्रतिभागियों को घायल व्यक्ति की सांस और दिल की धड़कन रूक जाने पर प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताया।
कुरुक्षेत्र| पंजाबीधर्मशाला में सेंट जॉन एंबुलेंस इंडिया की ओर से लगाए गए प्रशिक्षण शिविर में बोलते विशेषज्ञ।