पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शर्मा बने एडिड स्कूल संघ के प्रधान

शर्मा बने एडिड स्कूल संघ के प्रधान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र| हरियाणाप्रांत अध्यापक संघ एडिड स्कूल की राज्य कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुआ, जिसमें चुनाव अधिकारी सुभाष राणा थे। बैठक में 21 जिलों में से 17 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सदस्यों ने राजेंद्र शर्मा को प्रधान, एसएन तिवारी को महासचिव और नरेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में 300 से अधिक शिक्षक मौजूद थे। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि वे एडिड स्कूलों के शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान करवाएंगे। एडिड स्कूलों के शिक्षक अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों से मिल चुके हैं। इसके बावजूद उनकी मांगें पूरी नहीं हुई हैं। नरेश कुमार ने कहा कि जल्द ही शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिला जाएगा, ताकि शिक्षकों की मांगों को पूरा कराया जा सके। बैठक में चंद्रभान कमोदा, रमेश शास्त्री, कृष्ण कुमार, श्याम सुंदर, जयप्रकाश दहिया, वेदप्रकाश शास्त्री और प्रदीप कुमार मौजूद थे।