पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांफ्लूएंस की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

कांफ्लूएंस की तैयारियों में जुटे विद्यार्थी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयप्रौद्योगिकी संस्थान (निट) कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक उत्सव कांफ्लूएंस 2015 से जुड़ी आयोजन की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। हर वर्ष की तरह इस बार 12 से 15 फरवरी तक इसका आयोजन किया जाएगा, जिसमें कला, साहित्य, नृत्य, संगीत, ललित कला से संबंधित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी अपने जौहर दिखाएंगे। सभी क्लबों के अध्यक्ष प्रो. एसएन सचदेवा ने बताया कि उत्सव में 50 से अधिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का कुल बजट 20-25 लाख रुपए है, जिसमें 50 प्रतिशत से अधिक बजट छात्रों द्वारा विभिन्न कंपनियों, संस्थाओं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को प्रायोजक बनाकर जुटाया गया है।