रिंकू उमरी जिला कुमार और अंकुश जिला केसरी बने
श्रीकृष्णआयुर्वेदिकराजकीय कॉलेज के शिक्षक डॉ. अशोक राणा ने कहा कि खिलाडिय़ों को ईमानदारी के साथ निरंतर अभ्यास करना चाहिए। अभ्यास करने से ही खिलाड़ी की प्रतिभा में निखार आएगा। वे मंगलवार को गांव उमरी में जिलास्तरीय अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता के समापन पर बोल रहे थे। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक राणा ने जिला कुमार जिला केसरी को इनाम वितरित किए गए। मुरारीलाल पूर्व कुश्ती कोच, रमेश कुश्ती कोच, यशवीर एथलेटिक्स कोच, जीतेंद्र मुक्केबाज को शमशेर ढुल तथा जसमिंद्र जांगड़ा कुश्ती कोच इस प्रतियोगिता के आफिशियल जसवीर डीपीई खरींडवा, राजेश डीपीई सारसा, सुरेंद्र डीपीई कुरुक्षेत्र, मंदीप लोहारा ने प्रतियोगिता कराई। प्रशिक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि जिला केसरी कुमार अखाड़ा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों के 16 वर्ष आयु वर्ग के 30 किलोग्राम भार वर्ग में अजयपाल सारसा प्रथम, रवि उमरी द्वितीय, 32 किलोग्राम भार वर्ग में साहिल उमरी प्रथम अभिनव गुरु नानक स्कूल कुश्ती सेंटर द्वितीय, 34 किलोग्राम में संदीप सारसा प्रथम सोनू उमरी द्वितीय, 36 किलोग्राम में सागर उमरी प्रथम अंकित सारसा द्वितीय, 38 किलोग्राम में गौरव सारसा प्रथम समरपाल गुरु नानक स्कूल द्वितीय, 40 किलोग्राम में गुरजैंट लाहारा प्रथम आशु गुरु नानक स्कूल द्वितीय, 42 किलोग्राम में सुमित उमरी प्रथम सत्यदेव गुरु नानक स्कूल द्वितीय, 45 किलोग्राम में अनुज सारसा प्रथम मंजीत गुरु नानक स्कूल द्वितीय, 48 किलोग्राम में राहुल सारसा प्रथम करणवीर गुरु नानक स्कूल द्वितीय तथा 52 किलोग्राम में अनुज सारसा प्रथम मंजीत गुरु नानक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे।
18 वर्ष के आयु वर्ग में 42 किलोग्राम भार वर्ग में विक्रम उमरी प्रथम मेजर सिंह लोहारा द्वितीय, 46 किलोग्राम भार वर्ग में विकास उमरी प्रथम अमित कुमार उमरी द्वितीय, 50 किलोग्राम में राजकुमार उमरी प्रथम सुखविंद्र कल्याणा द्वितीय, 54 किलोग्राम में अजय उमरी प्रथम रवि उमरी द्वितीय, 58 किलोग्राम में विजयपाल उमरी प्रथम गुरविंद्र कल्याणा द्वितीय, 63 किलोग्राम में विशाल उमरी प्रथम ललित सारसा द्वितीय, 69 किलोग्राम में अंकुश अमीन प्रथम रोबिन गुरु नानक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में बलवान अव्वल
इसीप्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 50 किलोग्राम भाग वर्ग में बलवान उमरी प्रथम मनीष उमरी द्वितीय, 54 किलोग्राम में राकेश उमरी प्रथम रजत उमरी द्वितीय, 58 किलोग्राम में कृष्ण गुरु नानक स्कूल प्रथम लोकेश उमरी द्वितीय, 63 किलोग्राम में सुरेंद्र प्रथम मंजीत गुरु नानक स्कूल द्वितीय, 69 किलोग्राम में अमित उमरी प्रथम अमित कुमार उमरी द्वितीय, 76 किलोग्राम में रोहित गुरु नानक स्कूल प्रथम कपिल उमरी द्वितीय, 85 किलोग्राम में राजन कल्याणा प्रथम तरसेम उमरी द्वितीय स्थान पर रहे। जिला कुमार प्रतियोगिता में रिंकू उमरी प्रथम विक्की उमरी द्वितीय रहे। जबकि जिला केसरी प्रतियोगिता में अंकुश अमीन प्रथम अमित अमीन द्वितीय स्थान पर रहे।
कुरुक्षेत्र| कुश्तीप्रतियोगिता का समापन खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर मैच का शुभांरभ कराते डॉ. अशोक राणा।