- Hindi News
- 4 एक्सप्रेस हो सकती हैं रन थ्रू ठहराव के लिए लिखा पत्र
4 एक्सप्रेस हो सकती हैं रन थ्रू-ठहराव के लिए लिखा पत्र
कुरुक्षेत्र|रेलवे द्वाराकुरुक्षेत्र स्टेशन से होकर गुजरने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। जिसके चलते शहरवासियों में चिंता भी है और रोष भी।समाज सेवा संघ ने बुधवार को सेक्टर-पांच स्थित कार्यालय में बैठक बुला कर इस मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद उक्त चार एक्सप्रेस गाडिय़ों के ठहराव को बंद करने की मांग को लेकर रेलमंत्री को पत्र भेजा। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान अमर सिंह धीमान ने की। बता दें कि दैनिक भास्कर ने कुरुक्षेत्र संस्करण में खुलासा किया था कि रेलवे उक्त ट्रेनों का ठहराव बंद कर सकता है। रेलवे द्वारा इन ट्रेनों की रिर्जवेशन पहले ही बंद की जा चुकी है।
अक्टूबर से बंद हो सकता है ठहराव
धीमानने कहा कि एक अक्टूबर से चार गाडिय़ां मालवा एक्सप्रेस, शान पंजाब, सचखंड आम्रपाली एक्सप्रेस के ठहराव को बंद करने की बात चल रही है। अगर ऐसा होता है तो यह गलत होगा। उन्होंने कहा कि चारों गाडिय़ों की रिजर्वेशन बंद हो चुकी है। एक अक्टूबर से ठहराव पर भी रोक लगने की चर्चा है। इनके ठहराव खत्म होने से शहरवासियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। संघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंगला, महासचिव लक्ष्यवीर सिंह राणा, उपाध्यक्ष रणबीर सिंह, अनिल कुमार सिंगल, रामपत पंजेटा, सुशील शर्मा, कृष्ण धीमानआदि ने कहा कि यदि रेलवे ने ठहराव खत्म किया तो संघ चुप नहीं बैठेगा।