- Hindi News
- केयू हॉस्टल में बीटेक के चार छात्रों ने तोड़ा ताला
केयू हॉस्टल में बीटेक के चार छात्रों ने तोड़ा ताला
कुरुक्षेत्र|कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटीके शहीद भगत सिंह हॉस्टल में मंगलवार रात को बीटेक के चार छात्रों ने मिलकर प्रशासन द्वारा कमरे पर लगाए ताले को तोड़ दिया। इतना ही नहीं चारों छात्र रात के समय कमरे में घुस गए और सोने लगे। जिसकी सूचना केयू हॉस्टल के चीफ वार्डन डॉ. सतदेव को मिली। जिसपर उन्होंने सुबह पांच बजे कमरे का दरवाजा खुलवाकर देखा तो बीटेक प्रथम वर्ष के चारों छात्र सोते हुए मिले। इसके बाद उन्होंने चारों छात्रों को बाहर निकालकर प्रशासन द्वारा लगाए ताले को तोड़कर अंदर घुसने के बारे में जानकारी मांगी। संतोषजनक जवाब ना दे पाने पर कमरे को रद्द करके तुरंत कमरा खाली करवा लिया गया।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए चीफ वार्डन ने यह केस प्रॉक्टोरियल बोर्ड बोर्ड को भेज दिया है।
यहथा मामला : शहीदभगत सिंह हॉस्टल के कमरा नंबर 60 में रहने वाले विद्यार्थियों पर रात को शराब पीकर हुड़दंग मचाने का आरोप लगा था। इस मामले की जांच करने तक हॉस्टल प्रशासन ने कमरे को ताला लगा दिया। इसी दौरान कमरे का ताला तोड़कर उक्त छात्र कमरे में घुस गए। डॉ. सतदेव ने कहा कि प्रशासन द्वारा लगाए गए ताले को तोड़ना गंभीर मामला है। जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए इस मामले को प्रॉक्टोरियल बोर्ड बोर्ड में भेजा गया है।
अपराध